फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The litigant who came to the tehsil attempted self immolation

Jaunpur News: तहसील आए वादकारी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The litigant who came to the tehsil attempted self immolation
मछलीशहर। तहसील में बुधवार को आए एक वादकारी ने तहसीलदार न्यायालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार तहसील क्षेत्र के फिरोजपुर (मधुपुर) निवासी ओम प्रकाश गिरी अपनी पत्नी के साथ तहसीलदार न्यायालय में लंबित दाखिल खारिज के मुकदमे की पैरवी करने बुधवार को आया था। अचानक उसने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। उसे जलता देख अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। इस घटना की जानकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को मिली तो उन्होंने क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक विनीत राय को मौके पर बुला लिया और आत्मदाह करने वाले वादकारी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ये हैं मामला-पीड़ित ओम प्रकाश का आरोप है कि उसकी जमीन मधुपुर निवासी समर बहादुर पटेल ने धोखे से अपने नाम कराकर 5 मार्च 25 को रजिस्ट्री करा ली। भूमि विक्रय के समय दिया गया चेक खाता में तत्काल पैसा नहीं होने से वापस ले लिया था । पैसा कैश देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला। इसी बीच बैनामे का दाखिल खारिज भी तहसीलदार न्यायालय से करा लिया। आत्मदाह करने वाले ने तहसीलदार न्यायालय में आपत्ति दाखिल की है। इसी मुकदमे की पैरवी करने अपनी पत्नी के साथ आया था। मामले में धोखाधड़ी की शिकायत उसने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से की है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षुब्ध होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार -तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप का कहना है कि मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। नियमानुसार इसे निस्तारित किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर में वादी ओमप्रकाश ने एसडीएम चेंबर के पास आत्मदाह का प्रयास किया है जिसे पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय बताया कि आत्मदाह के प्रयास करने वाले को मेडिकल सुविधा प्रदान की गई है। उसके विरुद्ध शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed