फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The last day of the old notes accumulated 59.60 million

अंतिम दिन 59.60 लाख के पुराने नोट जमा

Sat, 31 Dec 2016 12:55 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 31 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The last day of the old notes accumulated 59.60 million
नगर में एसबीआई मुख्य शाखा में पैसा निकालने के लिए लगी लाइन।
नोटबंदी के बाद हजार और पांच सौ रुपये के अमान्य नोटों को बैंक में जमा करने के आखिरी दिन  शुक्रवार को जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं में 59.60 लाख रुपये जमा किए गए। नोटबंदी के बाद से बैंकों में हजार और पांच सौ के अमान्य नोट जमा करने की रोज भीड़ लगती रही।
विज्ञापन


 पिछले दस दिनों से रुपये जमा करने वालों की भीड़ कम हुई तो समझा जा रहा था कि बाहर मौजूद हजार और पांच सौ रुपये के नोट सब बैंक में जमा हो चुके हैं।  लेकिन आखिरी दिन भी लोगों ने पुराने नोट जमा किए।
विज्ञापन


आखिरी दिन पुराने नोट जमा करने के लिए एसबीआई की मुख्य शाखा में पहुंचे जफराबाद के हरिशंकर निषाद ने कहा कि उनके पास सिर्फ दो हजार रुपये थे लेकिन भीड़ के कारण बैंक में जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। दो बार बैंक आया भी था तो लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को  आखिरी दिन होने के नाते यह सोचकर आया था कि कुछ भी हो रुपये खाते में जमा करना ही है। अग्रणी बैंक प्रबंधक के मुताबिक विभिन्न शाखाओं में अंतिम दिन हजार और पांच सौ के अमान्य नोट 59.60 लाख रुपरये जमा किए गए।

जिले में कितने पुराने नोट जमा किए गए हैं इसका हिसाब अभी नहीं हो सका है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक  वरुण कुमार खान ने कहा कि जिले में हजार और पांच सौ रुपये के कितने नोट बैंक में जमा किए गए हैं इसका सही फीगर अभी नहीं मिल सका है।

पुराने नोट जमा करने की जो आरबीआई को सूचना गई है उसमें भी अभी अंतर आ सकता है। इसलिए कि डाकघर ने जितनी नोट जमा किया है वह सीधे आरबीआई को सूचना दी है और वही रुपया डाकघर ने एसबीआई के चेस्ट में जमा किया तो यहां से भी उसी नोट की रिपोर्ट आरबीआई को भेजी गई है।


मिसाल के तौर पर डाकघर ने 40 करोड़ जमा किए तो उसने चालीस करोड़ की रिपोर्ट आरबीआई को भेजी और वही चालीस करोड़ रुपये एसबीआई की चेस्ट में आया तो यहां से भी वही रिपोर्ट भेजी गई। इस तरह जमा हुआ रुपया 40 करोड़ और रिपोर्ट 80 करोड़ की हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed