{"_id":"6384fc5ff5acda81f7973e248a738dfd","slug":"the-knowledge-of-modern-farming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को खुटहन विकास खंड के प्रांगण में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता अभियान अंतर्गत कृषक गोष्ठी और कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया।
इस दौरान किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। साथ ही फसलों को रोगों से बचाने के लिए कीट नाशक और जैविक दवाओं की भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान के हित के लिए कई योजनाओं का संचालन किया गया है।
किसान कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों से तकनीकि जानकारी लेकर खेती -किसानी का कार्य करें। इससे किसानों की खेती संबंधित समस्याओं का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
साथ ही उनकी फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि अधि उत्पादन लेने के प्रयास में किसानों द्वारा असंतुलित मात्रा में रासयनिक खादों एवं कीट नाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है।
जिससे दिन प्रतिदिन मृदा शक्ति गिरती जा रही है। उन्होंने किसानों से मिट्टी की जांच कराने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप निदेश्क कृषि अशोक उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर, बीडीओ रबींद्रवीर यादव, बृजेश आदि रहे।