फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The kidnapped girl was found within 72 hours, the accused was challaned

Jaunpur News: 72 घंटे में अपहृत छात्रा मिली, आरोपी का चालान

Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The kidnapped girl was found within 72 hours, the accused was challaned
महराजगंज। पुलिस ने अपहृत छात्रा को आरोपी की निशानदेही पर 72 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। अपहरणकर्ता का चालान भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय छात्रा 5 दिन पहले क्षेत्र के ही एक डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रही थी। इसी दौरान दूसरे जिले के युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कहीं सुराग नहीं लगा। थक हार कर परिजनों ने 7 मई देर शाम को थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने पुलिस टीम गठित कर छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी थी। एबीएस चौकी के महराजगंज पड़ाव के पास से उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक आशुतोष द्विवेदी निवासी यारपुर थाना काठ जिला शाहजहांपुर को छात्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपहृत छात्रा का मेडिकल परीक्षण कर आरोपी युवक का चालान भेज दिया गया।
विज्ञापन

शादी से पहले प्रेमी के साथ युवती फरार, मुकदमा दर्ज-मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक युवती शादी के पहले प्रेमी के साथ भाग गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी 31 मई को है। 8 मई की रात बेटी घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। मोबाइल पर काॅल कर उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वह उसी के साथ कहीं दूर चली आई है। उसकी खोजबीन न की जाए और न ही परेशान किया जाय। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed