{"_id":"6a4aae7fa5aa70e5cc0f80b0","slug":"the-kalash-finial-and-trishul-trident-of-the-chaukiya-dham-entrance-gate-fell-during-the-rain-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158426-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बारिश में चौकिया धाम के प्रवेश द्वार का कलश और त्रिशूल गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बारिश में चौकिया धाम के प्रवेश द्वार का कलश और त्रिशूल गिरा
विज्ञापन
त्रिशूल। सोशल मीडिया
धर्मापुर। धर्मापुर स्थित शीतला चौकिया धाम के प्रवेश द्वार पर लगा स्टील का कलश और त्रिशूल रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान अचानक नीचे गिर पड़ा।
संयोगवश उस समय नीचे कोई राहगीर नहीं था। इससे बड़ा हादसा बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कलश को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया।
बताया जाता है कि चौकिया-बड़ागांव चौराहे पर बने प्रवेश द्वार के मध्य मंदिरनुमा आकृति के ऊपर स्टील का कलश और त्रिशूल स्थापित था। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पूर्व में आई तेज आंधी में गुंबद का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ढीला पड़ गया था, जो रविवार की बारिश के दौरान भरभराकर गिर गया।
घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने प्रवेश द्वार की शीघ्र मरम्मत कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।