फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The interlocking of the bus station collapsed just eight months after its inauguration

Jaunpur News: लोकार्पण के आठ महीने बाद ही धंस गई बस अड्डे की इंटरलॉकिंग

Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The interlocking of the bus station collapsed just eight months after its inauguration
बदलापुर में नवनिर्मित बस अड्डा परिसर में धंसी इंटरलाॅकिंग।  - फोटो : पीएसी
बदलापुर। कस्बे के सरोखनपुर गांव में नवनिर्मित बस अड्डा परिसर की इंटरलॉकिंग लोकार्पण के आठ महीने बाद ही धंस गई। इंटरलॉकिंग धंसने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। बस अड्डा का निर्माण पांच करोड़ 54 लाख 60 हजार की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन

बस अड्डा का निर्माण 554.60 करोड़ की लागत से सिडको की तरफ से किया गया था। इसका लोकार्पण आठ दिसंबर 2024 को हुआ था। इसे अभी विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसके पहले बस अड्डा परिसर की सड़क तालाब के किनारे धंस गई। चहारदीवारी भी जगह-जगह धंसनी शुरू हो गई है। वर्ष 2020 में बदलापुर में बस अड्डा के निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी। 13 नवंबर 2020 को राष्ट्रीय राजमार्ग से 500 मीटर दक्षिण सरोखनपुर में भूमि पूजन के बाद कार्यदायी संस्था सिडको की तरफ से पांच करोड़ 54 लाख 60 हजार से निर्माण कराया गया। आठ दिसंबर 2024 को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका लोकार्पण किया। धीरे धीरे बसों का संचालन भी इस बस अड्डे से शुरू हुआ। यहां से वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, जौनपुर व सुल्तानपुर के लिए दर्जन भर बसें चल रही हैं। इस बीच लोकार्पण के आठ माह बाद ही परिसर की इंटरलॉकिंग दो दिन हुई लगातार बारिश के दौरान धंस गई। चहारदीवारी भी जगह-जगह धंसनी शुरू हो गई है। इस संबंध में एआरएम ममता दुबे का कहना है कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार व जेई से बात कर इंटरलॉकिंग सड़क की जल्दी ही मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed