फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The idols were immersed with chants of 'Victory to Ganpati' and lots of music and celebration.

Jaunpur News: गणपति के जयकारे और गाजे-बाजे के साथ मूर्तियों का किया गया विसर्जन

Mon, 21 Sep 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The idols were immersed with chants of 'Victory to Ganpati' and lots of music and celebration.
श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर ट्रस्ट के नियंत्रण कक्ष के उदघाटन के मौके पर पूजा करते राज्यमंत
जौनपुर। जिले में स्थापित गणपति प्रतिमाओं का रविवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। पांच दिवसीय गणपति पूजन के गणपति महोत्सव का समापन हुआ। भजन और गीतों से देर रात तक पंडाल गूंजते रहे। बक्शा क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में पांच दिवसीय गणपति महोत्सव पर हवन पूजन के साथ समापन किया गया। गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन छुंछा घाट गोमती नदी में किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन गायक हरिओम तिवारी, श्वेता प्रियांशी यादव, पंडित प्रशांत तिवारी, आचार्य सर्वेश उपाध्याय, शिवम उपाध्याय आदि कलाकारों ने जागरण कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। आयोजक युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि दूसरे वर्ष स्थापित प्रतिमा मुंबई के लालबाग के राजा के तर्ज बनाया गया था। खाटूश्यामजी की प्रतिमा आचार्य प्रशांत तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्वेता प्रियांशी यादव ने सुंदरकांड पाठ का गायन किया। आचार्य सर्वेश उपाध्याय ने गणपति कथा के माध्यम से गणेश की लीलाओं का वर्णन किया। सुर संग्राम के विजेता भजन गायक हरिओम तिवारी ने भजन सुनाकर लोगों को भक्ति से सराबोर कर दिया। जफराबाद में मोहल्ला नासही में श्री गणपति बप्पा मोरया पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश पूजन के समापन हुआ। शनिवार की देर शाम को बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि भगवान गणेश हम सबके आराध्य देवता है। पुराणों ने इनकी महिमा का खूब बखान किया है। इन्हें कोई गणपति गणेश तो गजानन कहता है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल व समाजसेवी संदीप सेठ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सरोज, अशोक गुप्ता, दीनानाथ निगम, संजीव निगम, संजय शर्मा, विनय गुप्ता, अनिल गुप्ता, आदित्य साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed