फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The hangama of the scholarship students

वजीफे के लिए छात्रों का हंगामा

Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The hangama of the scholarship students
छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर सोमवार को इंजीनियरिंग के छात्रों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने प्रदर्शन कर  कुलपति और रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


 छात्रों ने आरोप लगाया कि सत्र बीतने को है, अब तक समाज कल्याण विभाग की ओर से न तो छात्रवृत्ति और नहीं शुल्क प्रतिपूर्ति उनके खाते में भेजी गई। शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं होने के कारण कालेज छात्रों से विलंब शुल्क मांग रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को इंजीनियरिंग संस्थान के करीब दो दर्जन छात्र विश्वविद्यालय पहुंच गए। प्रशासनिक भवन के सामने छात्रों ने जमकर हंगामा करने के बाद कु लपति और रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति समाज कल्याण से उनके खाते में नहीं भेजी जा रही है। इसकी जानकारी न तो विश्वविद्यालय दे रहा है और न ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बता रहे हैं।

अलबत्ता विलंब शुल्क के साथ फीस जमा के  लिए लेटर जारी किया गया है। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही डीएम को पत्र भेजकर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कराने की मांग की जाएगी। कमोवेश सभी संकायों के छात्रों


 की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति फंसी है। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने डीएम को पत्र भेज कर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति कराने की मांग की। सुरक्षा को देखते हुए पूविवि परिसर में सरायख्वाजा, खेतासराय थाने की पुलिस और एक प्लाटून पीएससी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed