{"_id":"0dc3ef4c3be17c4c0920ef3bd596fdcf","slug":"the-hangama-of-lpg-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिनों से गैस एजेंसी से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी के सामने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
रुधौली स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को सुबह सात बजे तकरीबन आठ सौ उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के साथ कतार में खड़े थे। एजेंसी संचालकों ने कुछ लोगों को सिलेंडर देने के बाद हाथ खड़ा कर दिया।
बोले अब गैस खत्म हो गई। इस पर कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे उपभोक्ता बिफर पड़े और हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि एजेंसी पर गैस वितरण कराने में गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं के उग्र होने के बाद एजेंसी पर गहमागहमी बढ़ गई। एजेंसी के कर्मचारी गेट बंदकर अंदर हो गए। अमावा निवासी उपभोक्ता बबलू कुमार यादव ने कहा कि एजेंसी पर गैस न मिलने की समस्या आए दिन की है।
छित्तमपट्टी निवासी राजेंद्र प्रसाद, किसुनपुर निवासी राम प्रसाद पांडेय, अमारी निवासी राम उजागिर शर्मा, सुइथाकला के बबलू पांडेय समेत तमाम उपभोक्ताओं ने गैस नहीं मिलने पर रोष जाहिर किया।
उपभोक्ताओं के हंगामे के चलते लखनऊ-बलिया मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इसके बाद इलाके के कुछ मानिंद लोग पहुंचे और एजेंसी मालिक के साथ बातचीत कर जल्द ही गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को
शांत कराया। इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक राजभूषण ने कहा कि पांच दिनों से कंपनी से लोड नहीं आ रहा था। बुधवार को आया तो महज 250 सिलेंडर ही आए, जबकि गैस लेने वाले उपभोक्ता आठ सौ थे।