{"_id":"5fbd4c2b8ebc3e9ba75cad8f","slug":"the-group-will-investigate-increase-the-scope-of-contact-tracing-jaunpur-news-vns5599221106","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह की करेंगे जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह की करेंगे जांच, कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा
विज्ञापन
जौनपुर। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामले और विशेषज्ञों की ओर से दूसरे दौर का संक्रमण शुरू होने की चेतावनी के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। कोरोना संक्रमितों को ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया गया है। अलग-अलग क्षेत्रों और समूह को लक्ष्य कर सैंपल लिए जा रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग का दायरा भी बढ़ाया गया है। बाहर से आने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
लॉकडाउन में बंद सभी गतिविधियों के एक-एक कर शुरू होने के बाद लोग कोरोना को खत्म मानने लगे थे। लापरवाही बढ़ने लगी थी। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में फिर से कोरोना केस बढ़ने के बाद सबकी चिंता बढ़ गई नए मरीजों को ढूंढने के लिए समूहों को लक्ष्य कर नमूने लिए जा रहे हैं। बैंक, विद्यालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ठेले खोमचा दुकान, मंडियों, माल आदि स्थानों पर अलग-अलग दिनों में शिविर लगाकर जांच की जा रही है। बाहर से आने वालों पर समितियों को निगरानी करने को कहा गया है। कहीं कोई संक्रमित मिल रहा है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर जांच कराई जा रही है। नगरीय क्षेत्र में एक संक्रमित मिलने पर 50 और दो संक्रमित मिलने पर 100 घरों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
एल-1 अस्पतालों को फिर चालू करने की तैयारी
जौनपुर। कोरोना संक्रमण और मरीजों की संख्या बढने पर समस्या से निबटने के लिए एल-1 अस्पतालों को फिर से चालू करने की भी तैयारी है। फिलहाल इन्हें होल्ड पर रखा गया है। मरीजों की संख्या कम होने के बाद इन अस्पतालों पर ताला लग गया था। महिला अस्पताल परिसर में स्थापित एल-टू अस्पताल में मरीज रखे जा रहे हैं। इलाज का पूरा सामान वहां मौजूद है। संक्रमण बढ़ने पर इन अस्पतालों को फिर से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में 10 से 15 मरीज प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। शासन के निर्देश के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। एल-1 अस्पतालों को बंद नहीं किया गया है। उन्हें होल्ड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर केवल ताला खोलना है। वहां दो गार्ड सामानों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। -डॉ. राकेश कुमार, सीएमओ जौनपुर।
जिले के स्कूलों में भी अलर्ट
जौनपुर। मिर्जापुर के एक स्कूल में आठ बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले का शिक्षा विभाग स्कूलों में कोरोना नियमों के पालन को लेकर गंभीर हो गया है। सभी स्कूलों को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। प्रभारी डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को फिर से कड़े निर्देश दिए है। बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। सभी बीईओ, एआरपी व अन्य सक्षम अधिकारियों के माध्यम से इसकी जांच कराई जाएगी कि स्कूलों में मानक का पालन हो रहा है या नहीं। कहीं भी उल्लंघन पाया गया तो संबंधित स्कूल संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी होगी।