फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The groom refused to marry after seeing the groom, the bride returned without marriage

नशे में चूर दूल्हे को देख शादी से किया इंकार, बिन दुल्हन लौटी बरात

Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
The groom refused to marry after seeing the groom, the bride returned without marriage
बरसठी। जयमाल के लिए स्टेज पर खड़े दूल्हे को नशे में झूमता देख दुल्हन ने उसे वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया। फिर काफी मान-मनौवल के बाद भी वह राजी नहीं हुई। अंतत: बिन दुल्हन की बरात लौटनी पड़ी। मामला क्षेत्र के रामपुर दुर्गा गांव का है।
विज्ञापन

गांव के एक युवती शादी नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सीतम सराय गांव निवासी कृष्णकांत कश्यप से तय थी। निर्धारित तिथि पर बरात पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवाभगत की। द्वारचार के बाद जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। दूल्हे के साथ बरात में शामिल तमाम लोग नशे में झूम रहे थे। इसकी खबर जब दुल्हन को मिली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। परिवार और शादी में आए नाते-रिश्तेदारों ने पहले तो समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दुल्हन ने फैसला नहीं बदला तो दूल्हा समेत बरातियों को बंधक बनाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। दुल्हन के लिए लाए गए आभूषण, कपड़ा आदि छोड़कर घराती वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed