फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The grand Aarti of Maryada Purushottam Lord Shri Ram took place

Jaunpur News: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की हुई भव्य आरती

Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The grand Aarti of Maryada Purushottam Lord Shri Ram took place
शाहगंज श्रीराम के राज्याभिषेक मंचन के दौरान श्रीराम जी की आरती करते विधायक रमेश सिंह। संवाद
शाहगंज। गांधीनगर स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार की रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आरती के साथ ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती की। विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने आरती के बाद रामलीला मंडली वृंदावन के कलाकारों ने महाराजा दशरथ विराग, विशिष्ट संवाद और श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी का मंचन किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से अयोध्या का दृश्य जीवंत कर दिया। पिता-पुत्र के बीच हुए भावपूर्ण संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया। श्रीराम ने भी पिता की आज्ञा को सर्वोपरि बताते हुए मर्यादा और कर्तव्य का संदेश दिया। कलाकारों के संवाद और भाव-भंगिमा पर दर्शकों ने उत्साह बढ़ाया। रामलीला में अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की खबर से लोगों में खुशी का माहौल दिखाया गया। इस दौरान फोर्स के साथ प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, श्याम गुप्ता, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, अनिल मोदनवाल, रूपेश जायसवाल, कालीचरण जायसवाल, धीरज जायसवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed