फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The government is running many schemes for the poor and the helpless

Jaunpur News: गरीब, असहायों के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार

Fri, 01 Aug 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The government is running many schemes for the poor and the helpless
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आकांक्षा हाट सम्मान समारोह का शुभारंभ करते शाहगंज ​विधायक रमेश सिंह। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
जौनपुर। आकांक्षा हाट कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। तृतीय दिवस पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह, जिलाधिकारी डाॅ. दिनेशचंद्र ने आकांक्षा हाट व संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि शासन की तरफ से समाज में एकरूपता लाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें गरीब, असहायों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। नीति आयोग के लिए आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में रामपुर व मछलीशहर चिह्नित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित हैं चिह्नित कर उन्हें लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंड में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बोलने-सोचने और लिखने की क्षमता में वृद्धि लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों के अभिभावकों से समन्वय करते हुए बच्चों में शिक्षा स्तर को और ऊपर ले जाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे भारत में टीबी मुक्त का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में सहजन, नींबू, आंवला आदि के पौधे लगाए जा रहे हैं। कस्तूरबा विद्यालय करंजाकला के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक विद्यालय की छात्रा द्वारा वीर अभिमन्यु की कथा को कविता के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति की गई। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाड़िया, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल, डीएसटीओ डॉ.अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed