फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The goal of human life is to attain God.

Jaunpur News: मानव जीवन का लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना

Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The goal of human life is to attain God.
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार स्थित अधिवक्ता यादवेंद्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास डॉ. रजनीकांत द्विवेदी महाराज ने कहा कि मानव जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीवात्मा प्रकृति के अधीन होता है और प्रकृति परमात्मा के अधीन होती है। प्रकृति से प्रेम करके ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संसार में वही दुखी है, जो इस संसार में बने रहना चाहता है। क्योंकि इस संसार का नाम ही दुखालय है। कथा व्यास ने कृष्ण-सुदामा के चरित्र पर भी विस्तार से चर्चा की। जीवन को सफल बनाने के लिए भगवत भक्ति करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भक्ति ही जीवन रूपी इस भव सागर से पार उतरने का एक माध्यम है। इसके बिना जीव अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकता। श्रीमद्भागवत में जीवन का सार समाहित है। इससे जीवन का लक्ष्य पूरा होगा। कथा में राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव, मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर के निर्देशक डॉ. अनिल त्रिपाठी, जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ, गीतांजलि अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, नीरज साह, राजीव मोहन अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed