फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl reached home after getting the injection, the ruckus

इंजेक्शन लगवाने के बाद घर पहुंची युवती की मौत, हंगामा

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl reached home after getting the injection, the ruckus
शहर कोतवाली क्षेत्र के शकरमंडी स्थित एक निजी चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद घर पहुंची युवती की रविवार की रात मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक के घर और क्लीनिक पर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि काफी देर तक हंगामे के बाद वे शांत हो गए।
विज्ञापन

शकरमंडी पुलिस चौकी के पीछे रहने वाली सीमा (18) पुत्री स्व.सुरेश कुमार समीप के ही एक चिकित्सक के यहां रविवार की शाम सर्दी-बुखार की दवा लेने गई थीं। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे घर लौटने के बाद रात करीब 10 बजे उनकी मौत हो गई। रात करीब 11 बजे परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ चिकित्सक के घर व क्लीनिक का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच चिकित्सक ने घर का चैनल गेट बंद कर पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर भंडारी और शकरमंडी पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। हंगामा करने वालों का आरोप था कि सीमा की तबीयत खराब थी, लेकिन उसे अधिक समस्या नहीं थी। अस्पताल में इंजेक्शन देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। हालांकि उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीमा के माता-पिता दोनों की पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों ने लिखकर दिया कि उन्हें शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना है। वह पहले से ही बीमार थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। यदि वे कोई तहरीर देंगे तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed