फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fraudster flew one and a half million jewels on the pretext of cleaning

सफाई के बहाने डेढ़ लाख के गहने ले उड़े जालसाज

Mon, 23 Nov 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
The fraudster flew one and a half million jewels on the pretext of cleaning
थानगद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर कला गांव में सफाई के बहाने जालसाज एक महिला के डेढ़ लाख के गहने लेकर चंपत हो गए। पुलिस जालसाजों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शिवरामपुर कला गांव निवासी अजीत सिंह की पत्नी ममता सिंह (35) अपनी तीन बेटियों के साथ घर में थी। दोपहर सवा बारह बजे दो युवक आए और खुद को सेल्समैन बताते हुए अपने पास मौजूद फर्श सफाई का केमिकल लेने का आग्रह करने लगे। पास में खड़ी एक लड़की के गले की पीतल की चेन को एक केमिकल से चमकाकर दोनों ने विश्वास जमा लिया। उनका काम देखकर ममता ने सोने का मंगल सूत्र, दो अंगूठी और नथिया लाकर साफ करने को दे दिया। वे गहने साफ करने लगे। उन्होंने एक स्टील के डिब्बे में कुछ डालकर उसे गर्म करने के लिए कहा। कहा कि अच्छी सफाई के लिए पांच मिनट तक खौलाकर ही लाना। ममता उनकी बातों में आकर रसोई में चली गई। समय पाकर दोनों युवक गहना लेकर बाइक से फरार हो गए। बाइक की आवाज सुनकर ममता दौड़ते हुए बाहर निकली तब तक ठग आंखों से ओझल हो गए। ठगी की शिकार पीड़िता लगभग डेढ़ लाख के गहने गंवाने के बाद चीखने चिल्लाने लगी। सूचना पर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed