फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The food department destroyed 40 dozen bananas and also took samples of peanuts and khoya.

Jaunpur News: खाद्य विभाग ने 40 दर्जन केले नष्ट कराए मूंगफली और खोवा के नमूने भी लिए

Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The food department destroyed 40 dozen bananas and also took samples of peanuts and khoya.
जौनपुर। नवरात्र, दशहरा और दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को जिले के विभिन्न बाजारों में छापा मारा। इस दौरान मूंगफली और खोवा के दो नमूने लिए गए। खेतासराय में खराब पाए गए करीब 40 दर्जन केले, टीम ने नष्ट कराया। वहीं, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार करने पर एक एजेंसी को काम बंद करने के लिए नोटिस जारी किया। वहीं, पांच प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए भी नोटिस जारी किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मड़ियाहूं के हटाए बाजार स्थित गुप्ता किराना स्टोर से मूंगफली का नमूना लिया। मछलीशहर के भिदुना बाजार स्थित त्रिशा डेयरी से खोवा का नमूना लिया गया। मियांपुर स्थित बालाजी फूड्स एजेंसी का निरीक्षण करने पर लाइसेंस नहीं मिला। खाद्य कारोबार बंद करने के निर्देश दिए। खेतासराय-शाहगंज क्षेत्र स्थित आरसी फूड कंपनी में खराब पाए गए 40 दर्जन केले नष्ट कराए गए। प्रतिष्ठान में मिली कमियों को सुधारने के लिए नोटिस जारी किया गया। पचहटिया स्थित मेसर्स खान फूड कंपनी, शाहगंज स्टेशन स्थित मेसर्स तिरुपति फूड्स और शाहगंज नगर पालिका क्षेत्र स्थित मेसर्स बजरंग स्वीट्स को भी कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. मंजुला सिंह ने बताया कि रामलीला मैदानों और दुर्गापूजा स्थलों पर लगाए जाने वाले खाद्य स्टालों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed