फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The five workers adverse comment Collectorate

कलेक्ट्रेट के पांच कर्मियों को प्रतिकूल टिप्पणी

Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
The five workers adverse comment Collectorate
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों को अपडेट न करने और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरते जाने पर पांच कर्मचारियों के खिलाफ
विज्ञापन


 प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया। रासुका, आर्म्स एक्ट और उच्च न्यायालय के मामलों के अवलोकन के लिए एडीएम गंगाराम गुप्त को निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट कार्यालयों की ये हालत तब है, जब डीएम के निरीक्षण के लिए एक
विज्ञापन


 सप्ताह पहले ही समय निर्धारित हो गया था। जिलाधिकारी ने पहले संयुक्त कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, जीपीएफ पासबुक को अपडेट करने और उपभोग प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने
विज्ञापन
विज्ञापन


 पर स्थानीय निकाय लिपिक चंद्रशेखर सिंह को चेतावनी दी। उन्होंने नजारत के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों एवं स्टाक पंजिका की तैयारी न रखने पर नाराजगी व्यक्त किया। मुख्य राजस्व लेखाकार के निरीक्षण में

 बैंक, व्यापार कर, विद्युत, कोर्ट आदि की आरसी की पत्रावली न दिखाने पर सबिता श्रीवास्तव और श्यामबिहारी के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश दिया। किसान दुर्घटना बीमा और जिलाधिकारी को संबोधित अर्धशासकीय पत्र

 को समय से न प्रस्तुत करने पर डीएलआरसी बाबू को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश एडीएम को दिया। आयुध कार्यालय में पटाखा लाइसेंस, शस्त्र पत्रावली आदि का अवलोकन किया और समय से रिकार्ड रूम में जमा करने का


 निर्देश दिया। रिकार्ड रूम में खतौनी की नकल जारी करने में अनियमितता पाई गई। डीएम ने इसके लिए आरके और ईआरके लिपिक को प्रतिकूल टिप्पणी देने का निर्देश एडीएम को दिया।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed