फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fence of the farm was broken by the DJ vehicle involved in the procession, seven injured in knife fighting.

बरात में शामिल डीजे वाहन से खेत का बाड़ टूटा, चाकूबाजी में सात घायल....

Sun, 06 Jun 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The fence of the farm was broken by the DJ vehicle involved in the procession, seven injured in knife fighting.
महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव में शनिवार की रात आई बरात में शामिल डीजे वाहन से खेत का बाड़ टूटने पर चाकू से हमले में सात लोग घायल हो गए। प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चार घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बैरमा ग्राम पंचायत में निवासी शिव प्रसाद सरोज की बेटी की शादी के लिए मछलीशहर थाना क्षेत्र के जुड़ऊपुर से बरात आई थी। शनिवार की रात बरात द्वारपूजा के लड़की के दरवाजे पर जा रही थी। इसी दौरान बरात में शामिल डीजे वाहन चकरोड के बगल में स्थित एक खेत में फंस गया। इससे खेत में एक तरफ लगाया गया बांस का बाड़ टूट गया। डीजे वाहने को बाहर निकालने की कोशिश हो रही थी। इस बीच अचानक खेत स्वामी ने चाकू से हमला बोल दिया है। चाकूबाजी में बैरमा निवासी जितेंद्र सरोज (18), विपिन सरोज (23), राहुल सरोज (25), अतुल सरोज (22), सूरज (20), पंकज (21), रमाशंकर और अमित (17) घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को महराजगंज सीएचसी ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जितेंद्र, अतुल, विपिन, राहुल को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल जितेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में चार लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ संतोष राय ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगाई गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed