फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The female mahant of Ramjanki Math was shot, treatment is going on in the trauma center

रामजानकी मठ की महिला महंत को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

Sun, 27 Feb 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The female mahant of Ramjanki Math was shot, treatment is going on in the trauma center
जौनपुर। थानागद्दी चौकी अंतर्गत रामजानकी मठ की महिला महंत को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल साध्वी की हालत गंभीर है। उन्हें सीएचसी से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बम्मावन और थानागद्दी ग्राम सभा की सीमा पर स्थित रामजानकी मठ की छत पर बने कमरे में महंत इंद्रावती दास महराज (48) सो रही थीं। शनिवार तड़के किसी बदमाश ने उनको गोली मार दी। साध्वी को दो गोली मारी गई। एक गोली तो छू कर गई लेकिन दूसरी गोली सीने में बायीं तरफ लगी। घटना के बाद साध्वी ने खुद 112 डायल पुलिस और थानागद्दी चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर केराकत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत और थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव पहुंचे। आनन-फानन में उनको प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया। वहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। केराकत कोतवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि हमलावर पहले से ही घर में मौजूद था, क्योंकि जिस कमरे में घटना हुई है, वहां और पूरे मकान में जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है, जो घटना के बाद भी अंदर से बंद था। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोपहर में सीओ सिटी डा. जितेंद्र दुबे ने मौका मुआयना कर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। रामजानकी मठ थानागद्दी पर अधिकार के लिए बम्मावन गांव निवासी रविंद्र नाथ सिंह और रामकिशोर दास में विवाद था। इसका मुकदमा हाईकोर्ट में चल रहा है। महंत रामकिशोर दास ने अपनी मृत्यु से पहले इंद्रावती दास को मठ का महंत बना दिया था। इसे लेकर रविंद्र नाथ सिंह से विवाद अभी भी चल रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाई-बहन का आपसी विवाद भी हो सकता है घटना का कारण
जौनपुर। साध्वी इंद्रवती दास महराज और उसका भाई ऋषि गुप्ता दोनों ही बचपन से महंत रामकिशोर दास के साथ रहते थे। 2017 में रामकिशोर दास ने अपनी मृत्यु से पहले मठ का उत्तराधिकारी इंद्रावती दास को बना दिया। इससे भाई-बहन में विवाद हो गया। महंत की मृत्यु के बाद इंद्रावती ने भाई को मठ से निकाल दिया था। इसके बाद वह थानागद्दी बाजार में किराए के मकान में रहता है। दोनों का आपसी विवाद भी घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed