{"_id":"655ba5b88f9121937a09e81a","slug":"the-family-had-gone-to-attend-chhath-puja-there-was-theft-in-the-house-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-8476-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छठ पूजा में शामिल होने गया था परिवार, घर में हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छठ पूजा में शामिल होने गया था परिवार, घर में हो गई चोरी
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खतीरपुर भैंसा(मेढ़ा मैर) गांव में रविवार की रात चोरों ने छठ पूजा में शामिल होने गए परिवार के घर को निशाना बनाया। घर के पीछे सीढ़ी से चढ़कर चोरों ने 25 लाख के आभूषण व ढाई लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही घर में मौजूद दो नाली बंदूक व राइफल की 15 गोली भी उठा ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खतीरपुर भैंसा गांव में रविवार की रात चोरों ने योगेंद्र यादव के घर को निशाना बनाया। पीड़ित योगेंद्र यादव ने बताया कि परिवार छठ पूजा में शामिल होने के लिए केराकत गया था। भोजन करने के बाद वह अपने भाई रामजी यादव, शैलेंद्र यादव, भतीजे आर्यव्रत व महिला मनोरमा देवी के साथ घर के दरवाजे को पूरी तरीके से बंद कर बरामदे में सोने चले गए। रात में चोर घुस गए। चोरों ने छह कमरों के ताले को तोड़कर ढाई लाख नकदी, जेवर में चार पीस सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, 12 सोने की चूड़ियां, 24 पीस सोने की अंगूठी, 10 सोने की चेन, छह मांगटीका, 10 जोड़ी झुमका, 15 जोड़ी बाली, 15 पीस सोने की झाली, सोने की आठ नथिया, 10 पायल, पांच छागल, 24 पीस बिछिया, पांच पीस करधन, दो नाली बंदूक व राइफल की 15 गोलियां गायब कर दिया। सुबह परिवार की महिला सदस्य जैसे घर के मुख्य दरवाजे को खोलकर अंदर पहुंची तो नजारा देखकर शोर मचाने लगी। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो अवाक रह गए। घर के सभी छह कमरों के ताले टूटे और समान बिखरा पड़ा था। उनका परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहता है, जहां वो अपना कारोबार करते हैं। इस संबंध में सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।