{"_id":"681276098120ce65e506e888","slug":"the-family-had-gone-to-a-wedding-thieves-stole-jewellery-worth-lakhs-along-with-cash-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-133557-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: परिवार गया था शादी में, नकदी समेत लाखों के जेवर चोर उठा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: परिवार गया था शादी में, नकदी समेत लाखों के जेवर चोर उठा ले गए
विज्ञापन
मडियाहू। कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव में मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते आंगन में उतरकर कमरे का ताला तोड़कर 60 हजार नकदी सहित 40 लाख के आभूषण उठा ले गए।पुलिस ने बताया कि सपही गांव निवासी राघवेंद्र सिंह के यहां प्रतापगढ़ से उनके बहनोई बृजेश कुमार सिंह व उनकी बहन सपरिवार शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शादी घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दूसरे मकान में हो रही थी। सभी रिश्तेदार राघवेंद्र सिंह के मकान में अपना सामान रखकर शादी में शामिल होने चले गए। रात में चोर राघवेंद्र सिंह के पुराने मकान से सटे निर्माणाधीन नए मकान की छत पर चढ़कर आंगन में उतरे। इसके बाद चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ कर 60 हजार नकदी व 40 लाख के आभूषण उठा ले गए। भोजन करने के बाद जब सभी लौटे तो वहां का दृश्य देखकर हतप्रभ रह गए । मामले की सूचना पर पहुंची मडियाहूं पुलिस ने जांच पड़ताल कर प्रतापगढ़ निवासी बृजेश कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पीछे का दरवाजा तोड़कर नकदी, जेवर उठा ले गए-मीरगंज। थाना क्षेत्र के सवैया गांव में चोर मंगलवार की रात घर में घुसकर नकदी, जेवर समेत करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव निवासी चंद्रशेखर दुबे के बच्चों का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। वह घर पर अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। तीन दिन पहले ही वह भी मुंबई से घर आये थे। रात में वह बरामदे में सो रहे थे। बगल में चारपाई पर उनकी पत्नी भी सोई थी। घर का मुख्य दरवाजा बंद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसकर पीछे का दरवाजा तोड़ दिया। वहां से आलमारी, बक्सा, पेटी, अटैची, बर्तन व कपड़े आदि उठा ले गए। सुबह मकान मालिक सोकर उठे और पिछला दरवाजा खुला होने पर उन्हें शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा था, कीमता सामान गायब था। इसकी जानकारी उन्होंने अगल-बगल के लोगों को दी। खोजबीन करने पर घर के पीछे बक्सा व पेटी टूटी मिली। आलमारी घर के पीछे की तरफ करीब 500 मीटर दूर टूटी मिली। उसमें रखे सारे कपड़े, आभूषण, बर्तन व 4 हजार नकदी गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई तो डायल 112 पुलिस सुबह पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि सोने के कान की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी के छागल चोरी हुए हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
सादनपुर गोशाला से स्टेबलाइजर चोरी-बक्शा। सादनपुर गांव में बने अस्थायी गोशाला से सबमर्सिबल पंप के स्टेबलाइजर व स्टार्टर मंगलवार रात चोर उठा ले गए। बुधवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे प्रधान मनीलाल यादव ने पीआरवी बुलाकर थाने पर तहरीर दी। प्रधान ने चोरी की घटना का खुलासा करने वाले पुलिस कर्मी को 5100 रुपये इनाम देने की घोषणा भी की। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, मामले की पड़ताल कराई जा रही है।