फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The family had gone to a wedding, thieves stole goods worth lakhs

Jaunpur News: शादी में गया था परिवार, चोरों ने पार कर दिया लाखों का सामान

Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The family had gone to a wedding, thieves stole goods worth lakhs
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सूरज घाट एक महिला विद्यालय के बगल में पचहटिया क्षेत्र स्थित एक बंद घर से चोरों ने शुक्रवार रात नकदी, आभूषण सहित करीब छह लाख के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पचहटिया निवासी मनोज राय की भतीजी की 28 नवंबर को शादी थी। विदाई शुक्रवार यानी एक दिसंबर को होनी थी। गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित आरा गांव के पुराने घर से विदाई थी। परिवार के सभी लोग विदाई रस्म में आरा गांव गए थे। विदाई के अगले दिन शनिवार सुबह मनोज राय वहीं से ड्यूटी चले गए। आठ बजे सुबह जब परिवार के सदस्य पचहटिया सुरज घाट स्थित घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा देख स्तब्ध रह गए। अंदर जाकर देखा आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। सूचना मिलते ही मनोज राय भी पहुंच गए। चोरों ने आलमारी में रखे चार लाख नकदी सहित सोने के कई आभूषण जिसमे चार अंगूठी, एक मंगल सूत्र, दो चेन, तीन सेट कान का आभूषण, आदि लेकर फरार हो गए। कुछ नकदी भी ले गए। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन किया। थाना प्रभारी लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया कि मामले में लिखित प्रार्थना पत्र मिल गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed