फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The family breathed a sigh of relief when Rohit returned home

रोहित के स्वदेश लौटने पर परिजनों ने ली राहत की सांस

Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The family breathed a sigh of relief when Rohit returned home
मीरगंज। दुनिया में फैले कोरोना के संक्रमण के चलते विदेशों में रहने वालों के परिजन चिंतित हैं। क्षेत्र के अदारी डभिया गांव निवासी जवेलिंग थ्रोवर रोहित यादव के परिजनों के मन में भी कई दिनों से घबराहट बनी हुई थी। तुर्की में अभ्यास छोड़कर रोहित के देश लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। दिल्ली में एयरपोर्ट पर सामान्य जांच के बाद रोहित और उनके साथियों को फिलहाल पटियाला कैंप भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित युवा जवेलिंग थ्रो के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह एक माह से तुुर्की में कोच नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर रहे थे। विदेशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने से रोहित के घरवाले चिंतित थे। तरह-तरह की आशंकाएं बनी हुई थीं। बुधवार को रोहित यादव अपने साथी खिलाड़ी व कोच के साथ दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कवायद के बाद रोहित समेत अन्य खिलाड़ियों को सामान्य जांच के बाद एकांतवास जाने के लिए कहा गया। फिलहाल फेडरेशन ने उन्हें सीधे एनआईएस पटियाला कैंप भेज दिया। रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव ने बताया कि रोहित से फोन पर बात हुई है। चिंता की कोई बात नहीं है। अब जाकर मन को सुकून मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed