फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The faces of the students blossomed after receiving smartphones and tablets

स्मार्टफोन और टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The faces of the students blossomed after receiving smartphones and tablets
जौनपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्टफोन और टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। मडि़याहूं क्षेत्र के ईदगाह रोड रसूलपुर मार्ग पर स्थित दूधनाथ सिहं स्मारक महाविद्यालय में मुख्य अतिथि विधायक तूफानी सरोज और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण किया। इस दौरान 105 स्मार्ट फोन 58 टैबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

खेतासाराय नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय में 50 छात्रों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किया गया। वहीं नवाब हुसैन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी 39 स्मार्ट फोन व टैबलेट वितरण किया गया। संस्थान के संस्थापक सैयद सेराज मेंहदी ने कहा सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। मुंगराबादशाहपुर के प्रोफेसर राम नाथ पांडेय महिला महाविद्यालय में तृतीय सेमेस्टर के 40 छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। प्राचार्य डॉ. मंजूलता सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरुरी है। स्मार्ट फोन से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed