फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The faces of the meritorious shined with happiness after getting the honor.

Jaunpur News: सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से चमके

Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The faces of the meritorious shined with happiness after getting the honor.
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। लखनऊ में हुए सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण देखने के बाद जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिले के मेधावियों को टैबलेट, प्रशस्तिपत्र और चेक देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रदेश के टॉपरों में शामिल हाईस्कूल की छात्रा जेली मौर्या, श्रेया उपाध्याय, सगुन यादव, आर्दश यादव, महिमा कनौजिया, विशाखा सिंह, नवनीत यादव, अंजली यादव के अलावा इंटरमीडिएट के छात्र रवि यादव, मुस्कान यादव को एक लाख रुपये का चेक, मेडल, टैबलेट और प्रशस्तिपत्र दिया गया। इसी प्रकार जिले की टाॅप टेन में शामिल हाईस्कूल की साक्षी यादव, निखिल पांडेय, इंटर के रुद्र शर्मा, नीलाक्षी यादव, रजा अली खान, मुस्कान यादव, आयुषी यादव, ज्योति चौहान, अपर्णा यादव, रुचि यादव को 21 हजार रुपये का चेक, मेडल, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर सीडीओ साई तेजा शीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन रंजना उपाध्याय ने किया।--------------------------
विज्ञापन

इनसेट---
अमर उजाला फाउंडेशन ने भी मेधावियों को किया सम्मानित
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के 20 टॉपरों काे अमर उजाला फाउंडेशन ने भी सम्मानित किया। फाउंडेशन की तरफ से मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तक भेंट की गई। सम्मान पाने वाले मेधावियों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed