फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The evaluation will be done under the supervision of the Magistrate.

Jaunpur News: मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा मूल्यांकन

Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The evaluation will be done under the supervision of the Magistrate.
जौनपुर। पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। एलआईयू की टीम गोपनीय चीजों को भी पता करती रहेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में लगाए गए सभी कार्मिकों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र पर बिना परिचय पत्र के किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मूल्यांकन केंद्र पर किसी परीक्षक अथवा कर्मचारी को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल जमा कराने के लिए अलग से कमरे में व्यवस्था होगी। राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त ऐसे परीक्षक मूल्यांकन में लगाए गए हैं। यदि कोई शिक्षक मूल्यांकन कार्य से विरत रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्र पर उपनियंत्रक (प्रधानाचार्य) क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेंगे। उसके बाद अपने केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगाए गए परीक्षकों एवं उपप्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी। मूल्यांकन के लिए जिले में 6 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 4116 परीक्षक मूल्यांकन चे लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
मूल्यांकन केंद्रों पर लगाए गए टेबल
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर टेबल लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी केंद्रों पर परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षकों की संख्या के हिसाब से टेबल लगाए जा रहे हैं। शिक्षा इंटर कालेज केंद्र के प्रधानाचार्य अलमदार नजर और जनक कुमारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. जंगबहादुर सिंह ने बताया कि टेबल लगाने के साथ ही बिजली, पानी की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed