फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The enthusiasm of the examinees overwhelmed the corona

कोरोना पर भारी पड़ा परीक्षार्थियों का उत्साह

Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the examinees overwhelmed the corona
टीडी कालेज से बीएड प्रथम पाली की परीक्षा देकर वापस लौटते परीक्षार्थी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संक्रमण काल में भी बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। तमाम चुनौतियों के बावजूद 90 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिले के 56 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा में 2296 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यहां कुल 23400 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत कोरोना से बचाव के अन्य मानकों पर विशेष ध्यान रहा।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सात बजे से ही अभ्यर्थी केेंद्रों पर पहुंचने लगे थे। टेंपो, ई-रिक्शा सहित अन्य सवारी वाहनों का संचालन न होने से ज्यादातर अभ्यर्थियों निजी साधन का सहारा लेना पड़ा। दुश्वारियां झेलते हुए वह केंद्र पर पहुंचे। यहां सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनके हाथ सैनिटाइज कराए गए। इसके बाद उन्हें कमरों में प्रवेश दिया। परीक्षा आरंभ होने से पहले और बाद में भी कमरों का सैनिटाइजेशन कराया गया। शहर के टीडी कॉलेज, मुक्तेश्वर महाविद्यालय, राजा कृष्णदत्त पीजी व इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, पूविवि सहित अन्य कॉलेजों में केंद्र बनाए गए थे। कोरोना के मद्देनजर परीक्षा में प्रत्येक परीक्षार्थी को डिस्पोजल स्ट्रिप भी दी गई थी, जिसके माध्यम से वह अपने अंगूठे का निशान आसानी से लगा सकें। नोडल समन्वयक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जिले के 56 केंद्रों पर कुल 23400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 21104 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल 2296 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

---
एक ही प्रश्न दो बार, परेशान रहे अभ्यर्थी
जौनपुर। परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की त्रुटियों ने अभ्यर्थियों को उलझाए रखा। एक ही प्रश्न दो बार दिए गए थे। रूढ़ शब्द कौन सा है यह प्रश्न क्रम संख्या 68 पर भी था और 81 पर भी। एक प्रश्न को दो स्थानों पर देखकर अभ्यर्थी पशोपेश में पड़ गए। बाद में परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह बेफिक्र होकर उत्तर दें। प्रश्न पत्र में त्रुटि है तो उसका पूरा नंबर उन्हें मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed