फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Electricity Corporation will rectify the arrangements by March 15, so that people do not face any problems in the summer.

Jaunpur News: 15 मार्च तक व्यवस्थाओं दुरुस्त करेगा बिजली निगम, ताकि गर्मी में न हो लोगों को परेशानी

Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Electricity Corporation will rectify the arrangements by March 15, so that people do not face any problems in the summer.
जौनपुर। जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बिजली विभाग ने अनुरक्षण माह शुरू किया है, जो रविवार से शुरू हुआ। यह 15 मार्च तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने बताया कि कॉर्पोरेशन मुख्यालय के दिशा-निर्देशों पर एक माह के इस अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य गर्मी में ओवरलोडिंग और तकनीकी खामियों से होने वाली बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर लाना है। अभियान के तहत विद्युत लाइनों के पास से गुजर रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी, जिससे फाल्ट की समस्या से बचा जा सके। इसके अलावा, पावर ट्रांसफार्मर और उनके प्रोटेक्शन सिस्टम की गहन जांच की जाएगी। 11 केवी के इनकमिंग और आउटगोइंग स्विच गियर्स की टेस्टिंग कर खामियों को मौके पर ही ठीक किया जाएगा। विभागीय टीमें फीडर मॉडेम और एमआईएसपी द्वारा स्थापित मीटरों की कार्यप्रणाली की जांच करेंगी। खराब पाए गए मीटरों को तत्काल बदला या ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1912 हेल्पलाइन पर प्राप्त बिजली व्यवधान और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों का विश्लेषण कर स्थायी समाधान पर काम होगा। क्षतिग्रस्त इंसुलेटर बदले जाएंगे और तारों की जमीन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे। ढीले जंपर को कसना, पोल पर स्टे वायर की जांच करना और अर्थिंग स्ट्रिप के कसाव को सुनिश्चित करना भी इस अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed