फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The effect of Yas will also be seen in Jaunpur

जौनपुर में भी दिखेगा यास का असर, 27 और 28 को अलर्ट रहने की चेतावनी

Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
The effect of Yas will also be seen in Jaunpur
पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवात यास का असर जिले के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में भी दिखेगा। मौसम विभाग ने यास को लेकर लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने कहा है कि यास का असर 28 मई के पहले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिखेगा । जौनपुर और आसपास के जिलों में इसका असर रहेगा। हालांकि जैसे-जैसे यह चक्रवात पश्चिम की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे इसका असर कम होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यास चक्रवात के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिस क्षेत्र में हवा का दबाव कम होगा, वहां तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी दी है। जिसमें जौनपुर भी शामिल है। 27 और 28 मई को इसके लिए संबंधित जिलों के लोगों को खुद भी अलर्ट रहने को कहा गया है। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के प्रभारी डॉ सुरेश कुमार कन्नौजिया ने कहा है कि चक्रवात से लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यास चक्रवात एवं बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए घरों से बाहर न निकलें। बादल गर्जना एवं बिजली गिरने की स्थिति में अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखें । मोबाइल से जो अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं वह बिजली को अपनी ओर खींचती हैं। चक्रवात के वक्त पशुओं को चराने के लिए बाहर न ले जाएं। बिजली के पोल से दूर रहें। तेज हवा के दौरान पेड़ उखड़ सकते हैं या उनकी डालियां टूटकर गिर सकती हैं। इसलिए तेज हवा चलने पर वृक्षोें के पास रहने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed