फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The east will make sanitizer, distributes

पूविवि के शिक्षक और कर्मचारी नहीं छ़़ोड़ेगे परिसर

Sat, 21 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The east will make sanitizer, distributes
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेनेटाइजर की कमी दूर करने के लिए उसका उत्पादन करेगा। इसे आसपास के इलाके में वितरित किया जाएगा। कुलपति ने प्रो राजाराम यादव ने रसायनशास्त्र विभाग और फार्मेसी संस्थान को इसका निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संकट पर हुई बैठक में कुलपति ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन किया जाए। विश्वविद्यालय दो अप्रैल तक बंद है लेकिन विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्य के लिए बुलाया जा सकता है। लिहाजा किसी को मुख्यालय से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। शिक्षक, कर्मचारी अपने विभागाध्यक्षों के संपर्क में रहें। परिसर की सफाई एवं सेनिटाइजेशन पर पूरा ध्यतान दिया जाए। सेनेटाइजेशन के दौरान परिसर में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय की वेबसाइट को अपडेट करते रहने को कहा, जिससे आनलाइन परीक्षा फार्म एवं प्रवेश संबंधी प्रक्रिया चलती रहे। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ,वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंता बीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अमृतलाल , प्रो. बीबी तिवारी , प्रो. मानस पांडेय , प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक श्रीवास्तव , प्रो. वंदना राय , प्रो. विक्रम देव, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र , डॉ. राजकुमार ,डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. रसिकेश, डॉ. सौरभ पाल, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. अलोक दास, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बना सेनेटाइजर
जौनपुर। विश्वविद्यालय के रसायन विभाग एवं फार्मेसी संस्थान ने डब्लूएचओ के मानक अनुसार शिक्षक डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. प्रमोद कुमार , डॉ. मिथिलेश, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विजय मौर्य ,पूजा सक्सेना ,डॉ. अलोक दास एवं डॉ. झांसी मिश्रा ने इथनॉल तथा आइसोप्रोपिल युक्त सेनेटाइजर तैयार किया। इथनॉल तथा आइसोप्रोपिल युक्त यह सेनेटाइजर करोना से लड़ने में सहायक है। शुक्रवार को रसायन विभाग तथा फार्मेसी के शिक्षकों ने इस सेनेटाइजर को कुलपति, प्रशासनिक अधिकारी , विभागाध्यक्षों के सामने प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed