फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dumper was thrashed Two killed

डंपर ने रौंदा, दो की मौत

Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Tue, 12 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
The dumper was thrashed Two killed
 जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर के
विज्ञापन
पास सोमवार को दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो साथियों को रौंदते हुए निकल गया। दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि  बाइक के परखचे उड़ गए। दो साथियों की एक साथ मौत की खबर से कस्बे में कोहराम मच गया।

 पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुंगराबादशाहपुर कस्बे के साहबगंज मोहल्ला निवासी समीर अहमद(24) पुत्र सगीर अहमद (24) एवं मछलीगली सिपाह निवासी साहबेआलम(25) पुत्र शकील अहमद दोनों अच्छे  दोस्त थे।

 समीर की मुंगराबादशाहपुर कस्बे में मोबाइल की दूकान है जबकि साहबे आलम की कपड़े की दूकान है। सोमवार को दोनों एक साथ े बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। दोनों जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर बाइक सवार दोनों थियों को रौंदते हुए निकल गया।


 दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। आस पास के लोगों ने डंफर का पीछा किया तो दो किलोमीटर आगे हसनपुर के पास गाड़ी खड़ी कर चालक फरार हो गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आैर घटना काफी दुखी थे।


दोनों युवकों के परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed