फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dog was shot for barking, had to eat the air of lock-up

भौंकने पर कुत्ते को मारी गोली, खानी पड़ी हवालात की हवा

Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The dog was shot for barking, had to eat the air of lock-up
भौंकने पर कुत्ते को मारी गोली, खानी पड़ी हवालात की हवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। कुत्ते की गोली मारकर जान ले ली गई। उसकी खता सिर्फ इतनी ही थी कि वह रात 11 बजे भौंकने लगा था। उसे गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप शनिवार की रात करीब 11 बजे गली का एक कुत्ता युवक को देखकर भौंकने लगा। अनजान शख्स को देखकर भौंकना कुत्तों का स्वभाव है। मगर यह बात एक मनबढ़ युवक को नागवार गुजरी। वह तैश में आ गया। उसने उसे गोली मार दी। कुत्ता चीत्कार करते हुए जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की इस हरकत का विरोध किया तो वह उनसे भी भिड़ गया। हाथापाई पर उतारू हो गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला ली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। उसे कोतवाली लाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जनार्दन यादव ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने किस मन:स्थिति में ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed