फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The district's tallest building is ready in the police line

Jaunpur News: पुलिस लाइन में जिले की सबसे ऊंची इमारत बनकर तैयार

Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The district's tallest building is ready in the police line
जौनपुर। पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों को ठहरने के लिए आवास की समस्या होती है। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय की तरफ से पुलिस लाइन परिसर में जिले की सबसे ऊंची इमारत का निर्माण कराया गया। इस आठ मंजिला ट्रांजिट हास्टल में 150 जवानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पुलिस लाइन में बने इस भवन में दो लिफ्ट व जिम के साथ ही सुरक्षा के मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं। आकर्षक डिजाइन वाले इस मल्टी स्टोरी बिल्डिग में रहने वालों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। लगभग सौ फीट लंबे व डेढ़ सौ फीट चौड़े एरिया में बनने वाला यह भवन जिले की सबसे ऊंची भवनों में शुमार है। एक कमरे में 4 से 5 जवानों के रहने की व्यवस्था होगी। साथ ही भोजन मेस में मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में महज 268 आवास :-तकरीबन तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में 268 आवासों के साथ 17 बैरक बने हैं। इसके अलावा 28 थानों में आवास व बैरक की व्यवस्था की गई है, जो जरूरतों को पूरा नहीं करती। तमाम थाने ऐसे भी हैं, जहां पुलिस कर्मी जर्जर आवासों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जवानों के रहने के लिए ट्रांजिट हास्टल का निर्माण कराया गया है। यह जिले की सबसे ऊंची सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग है। इसमें एक साथ 150 जवानों को शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें लिफ्ट, बेहतर पार्किंग, मेस की व्यवस्था की गई है। इससे कुछ हद तक जवानों के रहने की व्यवस्था ठीक हुई है। - अनुपम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed