{"_id":"6301e81e0106c87ae9604171","slug":"the-device-was-installed-in-the-atm-card-and-was-copying-with-micro-bluetooth-near-the-ear-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसे पकड़े गए शातिर नकल बाज: ATM Card में लगी थी डिवाइस, कान के पास माइक्रो ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे पकड़े गए शातिर नकल बाज: ATM Card में लगी थी डिवाइस, कान के पास माइक्रो ब्लूटूथ से कर रहे थे नकल
Sun, 21 Aug 2022 01:48 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:48 PM IST
सार
UPSSSC Forest Guard की परीक्षा में जौनपुर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ तीन नकलची पकड़े गए हैं जिनमें एक महिला भी है। उनके एटीएम कार्ड में डिवाइस लगी थी, जो माइक्रो ब्लूटूथ के माध्यम से जुड़ी थी। कान के पास लगे ब्लूटूथ स्पीकर से परीक्षार्थी नकल कर रहे थे।
विज्ञापन
एटीएम कार्ड में लगाई गई थी डिवाइस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक की परीक्षा के दौरान जिले में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ तीन नकलची पकड़े गए हैं। उनके पास मिले एटीएम कार्ड में डिवाइस लगी थी, जो माइक्रो ब्लूटूथ के माध्यम से जुड़ी थी। कान के पास लगे ब्लूटूथ स्पीकर से परीक्षार्थी नकल कर रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने एक चाय की दुकान पर 40 हजार रुपये में डिवाइस उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। पकड़े गए तीनों नकलची प्रयागराज के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य नकलची भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये रहे पकड़े गए तीन नकलबाज
1. टीडी कॉलेज से राजू यादव निवासी शिक्षक लाल उर्फ सादोपुर थाना बहरिया, प्रयागराज।
2. प्रसाद इंस्टीट्यूट में कमला पटेल निवासी साधु का पूरा रमईपुर थाना फूलपुर, प्रयागराज।
3. राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज से कौशल यादव, निवासी कपसा थाना फूलपुर, प्रयागराज।
नकल करते पकड़े गए नकलबाज
- फोटो : अमर उजाला
जिले के 36 केंद्रों पर रविवार को वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक की परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गेट से एक-एक अभ्यर्थी को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद राजा श्रीकृष्णदत्त पीजी कॉलेज में कमरा नंबर सात में ड्यूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक के कान में अचानक पीं-पीं की आवाज पहुंची।
कमरे में नजर दौड़ाने पर उन्हें एक परीक्षार्थी की हरकत संदिग्ध लगी। उसके पास पहुंचकर तलाशी ली गई तो कान के पास माइक्रो ब्लूटूथ स्पीकर लगा था। उसे कमरे से बाहर ले जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि व ब्लूटूथ स्पीकर जेब में मौजूद एटीएम के मास्टर कार्ड पर लगी इलेक्ट्रानिक डिवाइस से जुड़ा है।
पकड़े गए परीक्षार्थी की पहचान प्रयागराज के कपसा निवासी के रूप में हुई। उसने बताया कि एक दुकान पर चाय पीते समय उसे कार सवार कुछ लोग मिले थे। उन्होंने 40 हजार रुपये में नकल कराने को कहा था। इसमें 20 हजार रुपये तत्काल देने थे, जबकि शेष 20 हजार परीक्षा के बाद देने हैं। कार सवारों के बारे में वह कुछ और जानकारी नहीं दे सका। प्राचार्य डॉ. शंभूराम ने बताया कि पकड़े गए नकलची को पुलिस को सौंप दिय गया है।
उधर, टीडी कॉलेज और प्रसाद इंस्टीट्यूट में भी ऐसे ही इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ दो अन्य परीक्षार्थी पकड़े गए। वह दोनों भी प्रयागराज के निवासी हैं। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डिवाइस उपलब्ध कराने वालों को पकड़ लिया जाएगा।