फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The device started speaking 12 minutes before the end of the exam

परीक्षा खत्म होने से 12 मिनट पहले बोलने लगा डिवाइस

Sun, 08 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The device started speaking 12 minutes before the end of the exam
टीजीटी के प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। पकड़े जाने पर दोनों फूट-फूट कर रो रहे थे। दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूछताछ के दौरान छात्रा की एक चूक सामने आई, जिसके कारण वह पकड़ ली गई। दरअसल छात्रा का ब्लू टूथ ईयरबड से डिवाइस का कनेक्शन तकनीकी खराबी के कारण टूट गया। इसके चलते बाल के जूरे में लगा डिवाइस बोलने लगा, जिसे सुनकर परीक्षा हाल में बैठे अन्य परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ला ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के 12 मिनट पहले कमरा संख्या 10 में खिड़की के पास बैठी जंघई निवासी एक छात्रा के पास सवालों का उत्तर सुनाई देने लगा। सवाल संख्या के बाद उसके उत्तर ए, बी, सी के हिसाब से गूंजने लगे, जो दो मीटर के दायरे में स्पष्ट सुनाई दे रहे थे। इसके बाद महिला कर्मचारी की मदद से छात्रा को बाथरूम में जाया गया। जहां तलाशी के दौरान उसके बाल के जूरे से एक भूरे रंग की छोटी सी डिवाइस बरामद हुई। इस डिवाइस में एक सिमकार्ड और स्पीकर लगा हुआ था। जिसे सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राज कालेज चंदन राय को बुलाकर सौंप दिया गया। चौकी इंचार्ज महिला सिपाहियों के साथ छात्रा को लेकर शहर कोतवाली में आए। जहां शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र के समक्ष छात्रा ने बताया कि उसने परीक्षा हाल में बैठने के दौरान ही अपने बाल के जूरे में डिवाइस छुपा लिया था, लेकिन, ब्लूटूथ ईयरबड लगाते समय तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण डिवाइस का कनेक्शन ब्लूटूथ ईयर बड से टूट गया और वह आन होते ही आवाज करने लगा। उधर, शिया इंटर कालेज में एडीएम राम प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक राज कुमार पंडित, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्र जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान कमरा संख्या दस में एक संदिग्ध छात्र पर नजर पड़ी। पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हिंदी के चार सेटों का उत्तर लिखा मिला। शहर कोतवाल ने बताया कि छात्र के प्रवेश पत्र के पीछे चार सेटों का उत्तर अंकित था। तहरीर के आधार पर दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed