फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The decision to merge schools is anti-farmer and anti-poor

Jaunpur News: किसान और गरीब विरोधी है स्कूल विलय का निर्णय

Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The decision to merge schools is anti-farmer and anti-poor
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों का विलय करने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि स्कूल को बंद करने वाली सरकार किसान और गरीब विरोधी है। मछलीशहर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार प्राथमिक विद्यालयों के विलय की नीति किसान और गरीब विरोधी है।इस नीति से गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। विद्यालयों की संख्या कम होने से शिक्षकों की भर्ती भी नहीं हो पाएगी जिससे युवा बेरोजगार हो जाएंगे।यह सरकार की सोची समझी चाल है। सरकार की यह चाल शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देगा। इसके चलते शिक्षा का स्तर गिरेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सालिकराम पटेल, कल्पनाथ गुप्ता, राजनाथ पटेल, सुभाष पटेल, कृष्ण नारायण तिवारी, उदय राज, बसंत लाल, लालजी, राकेश मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सुभाष गौतम और संचालन सत्य नारायण पटेल ने किया।मुंगराबादशाहपुर: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विवेक यादव के नेतृत्व में गजराजगंज तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार 5000 प्राथमिक विद्यालयों का विलय कर सरकार शराब की दुकान खोलने के फैसला किया है। सपा शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि सरकार विद्यालयों को बंद करके अनपढ़ समाज बनाना चाहती है।चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो जिले व प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन चला जाएगा। इस अवसर पर विवेक यादव, पीपी गुप्ता, शैलेश यादव, अवनीश यादव,चेता साईं, निखिल, राधे, शुभम यादव, नवाज खान, मुलायम, सोनू यादव, चन्द्रजीत, संदीप यादव, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed