फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead man's body was killed and thrown in the well

हत्या कर कुएं में फेंक दिया था युवक का शव

Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
The dead man's body was killed and thrown in the well
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव से लापता जिस युवक की पुलिस तलाश कर रही थी उसका शव बुधवार को घर से पांच सौ मीटर दूर नहर किनारे एक कुएं से बरामद हुआ। शव को मिट्टी से भरे बोरे से बांध दिया गया था। जिससे साफ है कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की। हालांकि हत्यारों का कोई खास सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशुनपुर गांव निवासी देवराज पाल के पुत्र परमेंद्र पाल (24) 16 जनवरी को घर से लापता हुआ था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। बुधवार को किशुनदासपुर गांव के किसी ने नहर के किनारे कुएं में शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ अरविंद वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया तो शव के गले में मिट्टी से भरा बोरा बंधा था। शव की पहचान किशुनदासपुर गांव के परमेन्द्र कुमार पाल (24) पुत्र देवराज पाल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनो के अनुसार परमेंद्र 16 जनवरी से घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराई गयी थी । सूचना पर दोपहर बाद सीओ मछलीशहर विजय सिंह मौके पर पहुंच गए।7 चार बजे फोरेंसिक टीम मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल की। डागस्क्वायड भी पहुंचा लेकिन हत्यारों का सुराग नहीं लग सका। मृतक दो भाईयो में छोटा था । उसका बड़ा भाई मुम्बई में रहता है । परमेंद्र से पहले भी उसके दो भाईयो की मौत हो चुकी है । एक भाई की दुर्घटना में तो दूसरे भाई की मौत बिमारी के चलते हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ मछलीशहर विजय सिंह का कहना है शव के मिट्टी भरे बोरे से बंधा था इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed