फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of the woman was thrown in the canal after killing

हत्या कर नहर में फेंकी गई थी युवती की लाश

Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman was thrown in the canal after killing
महराजगंज। थाना क्षेत्र के भटपुरा स्थित शारदा सहायक खंड 36 नहर में गत मंगलवार को युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 36 नहर में मंगलवार को युवती की अर्द्धनग्न लाश मिली थी। काफी कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आशंका जताई जा रही है कि पड़ोसी जिला प्रतापगढ़ से शव बहकर नहर में आया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महराजगंज अंगद प्रसाद तिवारी का कहना है कि अब तक शव की पहचान नहीं हुई है। काफी पुराना शव होने के नाते पहचान में समस्या आ रही है। पड़ोसी जनपद के थानों में गुमशुदगी या अपहरण के दर्ज मामलों की जांच इस परिप्रेक्ष्य में की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में युवती के पेट में घाव के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed