फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of a young man who fell from a bike was found in a pond, his partner absconded

Jaunpur News: बाइक से गिरे युवक का तालाब में मिला शव, साथी फरार

Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who fell from a bike was found in a pond, his partner absconded
सेठुआपारा गांव में बुधवार की शाम को बाइक से गिरे एक युवक का शव रात में पास स्थित तालाब से बरामद किया गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दरना गांव निवासी 46 वर्षीय राममूरत राजभर अपनी बाइक पर एक व्यक्ति को बैठाकर बुधवार की शाम को रानीमऊ बाजार गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय सेठुआपारा गांव में मार्ग के बगल स्थित तालाब के पास बाइक संदिग्ध परिस्थिति में अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना के बाद पीछे बैठा व्यक्ति मौके से भाग गया। घंटों बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक सड़क पर गिरी देख तलाश शुरू की। काफी देर के बाद अंधेरा होने से उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। टार्च मंगाकर तालाब में देखा गया तो उसका शव पानी में उतराया हुआ मिला। शव बाहर निकाला गया। बाद में जो व्यक्ति साथ में गया था, उसे खोजा गया तो उसने बताया कि दुर्घटना के बाद मैं गांव वालों को बुलाने के लिए चला गया था। मृतक की पत्नी सुनीता राजभर ने थाने में तहरीर देकर कहा कि बाइक चलाते समय संभवत: पति की आंख में कोई कीड़ा घुस गया। इससे वह असंतुलित होकर तालाब की तरफ गिर गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने कहा कि मौत का कारण संदिग्ध प्रतीत होता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed