फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of a young man found on the side of a railway track in a suspicious hall

संदिग्ध हाल में रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found on the side of a railway track in a suspicious hall
जफराबाद। रिश्तेदारी से पैसा लेकर घर के लिए निकले युवक की बुधवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के गोडा खास गांव के जियापट्टी निवासी दीपक राजभर (25) एलएलबी का छात्र था। मंगलवार की शाम वह अपने एक रिश्तेदार से पैसा लेने के लिए सिरकोनी बाजार गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो भाई त्रिभुवन राजभर, गोपी राजभर ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की। फोन स्विच ऑफ होने पर उसकी तलाश में निकले। काफी देर बाद भी कहीं पता नहीं चला। खोजबीन चल ही रही थी कि सुबह जफराबाद-वाराणसी रेल प्रखंड पर हौज गांव के पास ट्रैक के किनारे संदिग्ध हाल में उसकी लाश मिली। घटनास्थल उसके घर से दो किमी दूरी पर है। परिजनों ने दीपक की हत्या की आशंका जताई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष पन्नेलाल कन्नौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed