फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of a married woman was found hanging on the 79th day of her marriage

Jaunpur News: शादी के 79वें दिन फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 07 Sep 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging on the 79th day of her marriage
संजना (फाइल फोटो)। - फोटो : परिवार
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव की अनुसूचित बस्ती में एक विवाहिता का शादी के 79वें दिन बाद घर के बंद कमरे में शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक घटना के समय परिवार के लोग मौजूद नहीं थे। वह घर में अकेली थी। पुलिस आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सरैया गांव निवासी अभिषेक कुमार की शादी इसी साल 18 जून को हुई थी। जांच में यह बात सामने आई कि शादी के एक पखवाड़ा बाद वह अपने भाई के साथ प्राइवेट नौकरी करने के लिए अहमदाबाद चला गया। घर पर उसकी पत्नी संजना (23) और मां संगीता देवी ही रहते थे। पिता विनय दुबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीते शुक्रवार को संगीता अपने मायके सिकरारा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव गई थी। इधर, बहू संजना के घर में अकेले थी। सास ने कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठा तो वह घबराकर एक व्यक्ति के साथ आ गई। रात करीब दस बजे वह घर पहुंची तो देखा दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो संजना का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सीओ सिटी देवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरसंड गांव में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed