फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose made of a towel

Jaunpur News: गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 20 May 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose made of a towel
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरही गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला का शव कमरे में पंखे से गमछे के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार औरही गांव निवासी अंजू देवी(30) पत्नी रमेश कुमार का पांच दिन पहले मोबाइल खोने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान उनके बीच बातचीत बंद थी। नाराजगी के चलते सोमवार को अंजू दोपहर में अपने कमरे में गई। इस दौरान पति घर में नहीं था। शाम को जब पति घर पर किसी काम के लिए बुलाने कमरे में गया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि अंजू का शव गमछे के सहारे पंखे से लटक रहा था। पति की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। खबर मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अंजू देवी के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति रमेश कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे घरेलू कलह का रूप देकर छुपाने की कोशिश की जा रही है। थाना सरायख्वाजा के प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed