फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dead body could be buried after 24 hours by police intervention

24 घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप से दफन हो सका शव

Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The dead body could be buried after 24 hours by police intervention
बरसठी। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बीमारी से मृत एक युवक का शव 24 घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर दफनाया जा सका। परिजनों ने ग्राम समाज की भूमि पर गड्ढा खोदा, लेकिन दूसरे वर्ग ने इस पर आपत्ति जताई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर शव दफन करवाया।
विज्ञापन

जमुनीपुर गांव निवासी शरीफ (40) को ब्लड कैंसर था। उसकी मौत शुक्रवार को हो गई। गांव में कोई कब्रिस्तान नहीं होने से परिजन शव को ग्राम समाज की भूमि में दफनाने के लिए गड्ढ़ा खोदने में जुट गए। गांव के ही दूसरे वर्ग के लोगों ने उस गड्ढे को फिर से पाट दिया और वहां शव दफनाने से मना कर दिया। शुक्रवार की पूरी रात शव को दफनाने के लिए मान मनौव्वल चल रही थी, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर सीओ राजेंद्र कुमार, बरसठी थानाध्यक्ष श्यामदास वर्मा पहुंचे। पुलिस के हस्तक्षेप से शव को ग्राम समाज की जमीन में खोदे गए गड्ढे में सुपुर्द ए खाक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed