फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The day of 29th May was the hottest in the last two years, it rained for two and a half hours

Jaunpur News: दो वर्षों के नौतपा में सबसे कम तपा 29 मई का दिन, ढाई घंटे हुई बारिश

Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The day of 29th May was the hottest in the last two years, it rained for two and a half hours
जौनपुर। नौतपा हमेशा तपिश के लिए जाना जाता है। हालांकि इस बार के नौतपा का असर उल्टा रहा है। पिछले दो वर्षों के मुकाबले बृहस्पतिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। शाम 5.30 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बरसात हुई। इससे मौसम ठंडा रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक बरसात की संभावना है। जिले में पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार मौसम काफी ठंडा है। साल 2023 में 29 मई के दिन अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री था। वहीं, साल 2024 में 29 मई को अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही उमस रही लेकिन शाम को हुई बरसात के बाद मौसम ठंडा हो गया। हालांकि बारिश के बाद फिर उमस ने परेशान किया मौसम विभाग के अनुसार नौतपा का समापन 2 जून को होगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी तूफान और बरसात देखने को मिल रहा हैं। वैज्ञानिक ने बताया कि यह बरसात मानसून नहीं है। मानसून आने में अभी समय है।
विज्ञापन

दो वर्षों में नौतपा के दौरान 29 मई का तापमान
साल 2023 - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
25 मई - 30 - 24
26 मई - 31 - 23
27 मई - 34 - 24
28 मई - 36 - 29
29 मई - 39 - 28
-----------
साल 2024 - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
25 मई - 41 - 30
26 मई - 41 - 32
27 मई - 41 - 31
28 मई - 40 - 28
29 मई - 43 - 29
--------
साल 2025 - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
25 मई - 35 - 27
26 मई - 35 - 28
27 मई - 35 - 28
28 मई - 37 - 29
29 मई - 37 - 27
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 मई तक बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी, तापमान में गिरावट आएगी। बिजली भी गिरने की संभावना है। - अतुल सिंह, राज्य मौसम वैज्ञानिकवैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed