फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The date of first counselling is about to end, there are no students for B.Ed

Jaunpur News: पहली काउंसिलिंग की तिथि खत्म होने को, बीएड के लिए छात्र नहीं

Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The date of first counselling is about to end, there are no students for B.Ed
बीएड में दाखिला को लेकर पहली काउंसिलिंग की तिथि 25 अगस्त को पूरी हो जाएगी। लेकिन अभी तक कॉलेजों में काफी कम संख्या में छात्रों ने दाखिला लिया है। सीटें खाली रहने की चिंता कालेज संचालकों को सता रही है। खासकर निजी कॉलेजों को सीटें खाली रहने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई से बीएड की काउंसिलिंग शुरू करा दिया है। 14 से 24 अगस्त तक पहले चरण की काउंसिलिंग की सीट कंफर्म होगी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े गाजीपुर और जौनपुर के 193 बीएड कॉलेजों में सीटें काउंसिलिंग के जरिए भरी जानी हैं।
विज्ञापन

जौनपुर 64 और गाजीपुर के 129 महाविद्यालयों की करीब 16 हजार सीटों पर प्रवेश होना है। 30 जुलाई से 12 अगस्त तक पंजीकरण के साथ-साथ कॉलेज च्वाइस भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 25 अगस्त से शुरू होगी। इसमें एक सितंबर तक पंजीकरण और कॉलेज च्वाइस भरनी होगी। इसके बाद 10 दिन तक सीट कंफर्म होंगी। तीसरे चरण में पूल काउंसिलिंग होगी और फिर सीधे दाखिले होंगे। 25 सितंबर तक काउंसिलिंग पूरी कराई जाएगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एक जून को प्रवेश परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। 10 जुलाई से काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया था लेकिन प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष का परिणाम जारी नहीं हुआ। इस वजह से बीएड की प्रवेश प्रक्रिया में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed