फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The crooks ran away after snatching 40 thousand rupees from the woman by showing a weapon

Jaunpur News: असलहा दिखाकर महिला से 40 हजार छीनकर भागे बदमाश

Wed, 03 Sep 2025 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The crooks ran away after snatching 40 thousand rupees from the woman by showing a weapon
सरपतहां थाना क्षेत्र के बाल्मीकिपुर गांव स्थित नहर के पास मंगलवार को बदमाश पुराअसालत खां गांव निवासी महिला से 40 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि बाल्मीकिपुर गांव निवासी महिला रिजवाना कैंसर से पीड़ित सास के उपचार के लिए रुपये बैंक से निकालने मंगलवार को सूरापुर बाजार गई थी। पीड़िता ने बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 हजार व मुड़िला रोड पर एक फ्रेंचाइजी से 20 हजार, कुल 40 हजार रुपये की निकासी की।
विज्ञापन

निकासी के बाद वह ई-रिक्शा से करीब 11 बजे डीह असरफाबाद स्थित बाल्मीकिपुर मोड़ पर उतरकर पैदल ही घर जा रही थी। वाल्मीकिपुर नहर पार करते ही झाड़ियों से निकले एक नकाबपोश बदमाश ने महिला से बैग छीनने लगा। छीना झपटी में बदमाश ने पीड़िता के बैग वाले हाथ पर दांत से काटा और उसकी गर्दन पर भी वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहे के बल पर रुपये से भरा बैग छीनकर नहर से कुछ दूर खड़े अपने साथी के वाहन से भाग गया।
पुलिस मौका मुआयना करते हुए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे छानबीन में जुट गई। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed