फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The couple's funeral procession came out together, people's eyes became moist.

Jaunpur News: एक साथ दंपती की निकली अर्थी, लोगों की नम हुईं आंखें

Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The couple's funeral procession came out together, people's eyes became moist.
सड़क दुर्घटना में मृत दंपती के लिए तैयार की जा रही अर्थी। संवाद
मीरगंज। प्रयागराज जिले के सैदाबाद के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामपुर चौथार गांव निवासी दंपती का शव जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। घर से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठती देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

रामपुर चौथार के ग्राम प्रधान के बेटे दिनेश यादव ने बताया कि गांव निवासी राकेश तिवारी (65) गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त (रिटायर) होने के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। करीब एक महीना पहले ही वह अपनी पत्नी प्रभावती और बेटे के साथ गांव आए थे। बृहस्पतिवार को वह भदोही जिले के मोढ़ हरिपट्टी गांव स्थित अपने मामा के घर गए हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वह कार से अपनी बेटी के घर सैदाबाद (प्रयागराज) जाने के लिए निकले थे। कार को उनके मामा का नाती और हरिपट्टी निवासी शुभम दुबे चला रहा था। अभी कार सैदाबाद पहुंचने ही वाली थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed