फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The constitution is the soul and voice of every Indian: Kamlesh

संविधान हर भारतीय की आत्मा और आवाज है : कमलेश

Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The constitution is the soul and voice of every Indian: Kamlesh
जौनपुर। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव ने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं, देश की आत्मा है। इसका प्रत्येक शब्द देश को दिशा देने वाला है। वह रविवार को गुदरीगंज, लालाबाज़ार, बिरभानपुर और पोखरियापुर में आयोजित संविधान जागरूकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका इसका सार है, जिसे हर नागरिक को न सिर्फ समझना चाहिए बल्कि अपने जीवन में उतारना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समान अवसर, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। बिना किसी जाति, धर्म, ऊंच-नीच या पक्षपात के। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अकेला देश है जहां विविध जातियों और धर्मों के लोग एक साथ शांतिपूर्वक रहते हैं। यह हमारी संवैधानिक व्यवस्था और उसकी धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी और लोकतांत्रिक सोच का परिणाम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में संविधान की उद्देशिका को अवश्य रखें और उसका अर्थ जानकर उसे जीवन में अपनाएं।इस मौके पर युवा यादव महासभा के पूर्व महासचिव धर्मेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, संजय यादव, अखिलेंद्र यादव, अनिल दीप चौधरी, ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed