फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The condition of the CHC did not improve even after the MLA adopted it.

Jaunpur News: विधायक के गोद लेने के बाद भी नहीं सुधरी सीएचसी की हालत

Sat, 01 Nov 2025 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The condition of the CHC did not improve even after the MLA adopted it.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं। अस्पताल में बालरोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद पिछले दस साल से खाली है। इसके चलते बच्चों के इलाज को लेकर तिमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि इस अस्पताल को बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश मिश्र ने गोद लिया है।
विज्ञापन

अस्पताल को गोद लेने के बाद अस्पताल का कायाकल्प तो हुआ, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरी। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल तक चक्कर लगाना पड़ता है। मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चों में सर्दी खांसी, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में बच्चों का इलाज कराने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी नार्मल बच्चा पैदा होने पर नवजात शिशुओं की जांच की समस्या खड़ी हो जाती है। प्रति दिन करीब 15 से 20 बच्चे उपचार कराने के लिए सीएचसी पर आते हैं। लेकिन उन्हें बिना उपचार कराए ही वापस लौटना पड़ता है। क्षेत्र के हनुमान प्रसाद, सुरेश मिश्रा, राम आसरे, ओम प्रकाश, श्याम शंकर आदि ने अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed